साप्ताहिक प्रेम राशिफल
इस सप्ताह आप अचानक से अपने प्रिय को तंग करने या उन्हें ईर्ष्या महसूस कराने के लिए, किसी प्रकार का कोई ऐसा मज़ाक कर सकते हैं, जिससे आपका प्रेमी दुखी हो। हालांकि आप जल्द ही मज़ाक को खत्म कर, अपने प्रेमी को मनाने का प्रयास भी करते दिखाई देंगे। ऐसे में आपके लिए बेहतर यही होगा कि, अपने इस मज़ाक के बारे में साथी को बताते हुए, उनसे माँफी भी माँगे और ज़रूरत पड़ने पर उन्हें कही बाहर खाने पर लेकर जाएं। इस सप्ताह संभव है कि आप जीवनसाथी से, कोई महत्वपूर्ण बात साझा करना भूल जाए, जिसके बारे में उन्हें घर के किसी अन्य सदस्य या करीबी से ज्ञात हो। इससे साथी को ऐसा लग सकता है कि, आप जानकर उनसे वो बात छुपाना चाहते थे। इसलिए ऐसा कुछ भी करने से बचें और स्वंय ही, हर बात साथी से साझा करें। क्योंकि यदि किसी और के मध्य से उन्हें किसी बात का पता चला तो, आपके लिए मुश्किल बढ़ सकती है।उपाय: प्रतिदिन “ॐ भौमाय नमः” का 27 बार जाप करें।