साप्ताहिक प्रेम राशिफल
इस सप्ताह किसी विपरीत लिंगी व्यक्ति के प्रति, आपके प्रियतम की बढ़ती नज़दीकियों से आपको परेशानी हो सकती है। जिससे आप अंदर ही अंदर घुटन महसूस करेंगे। ऐसे में खुद को मानसिक कष्ट न देते हुए, अपने प्रेमी से इस बात को स्पष्ट करें। इस सप्ताह आपसे कोई बड़ी ग़लती संभव है, जो वैवाहिक जीवन के लिए ख़राब हो सकती है। ऐसे में हर तरह से खुद को सावधान रखते हुए ही, कोई भी कार्य करना आपके लिए हितकारी रहेगा।उपाय: “ॐ चंद्राय नमः” का प्रतिदिन 11 बार जप करें।